प्रियंका चोपड़ा के घर आई एक नई खुशी: 'जी ले जरा' से बाहर होने की संभावना
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ। इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिये दी।
प्रियंका बच्चे के जन्म के बाद परिवार में व्यस्त होने वाली है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक वह लगातार कई प्रोजेक्ट में काम कर रही है। बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' है।
सवाल अब ये उठ रहा कि क्या कुछ समय के लिए वह काम से ब्रेक लेंगी? ऐसा हुआ तो 'जी ले जरा' पर असर भी पड़ सकता है।
बताया जा रहा कि प्रियंका अपना पूरा वक्त बच्चे के साथ गुज़ारना चाहती है। जिससे वह ‘जी ले जरा’ से किनारा कर सकती है।
फ़िलहाल प्रियंका चोपड़ा और फिल्म निर्माताओं की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रियंका के साथ फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में है।
नवंबर 2021 में प्रियंका ने एक तस्वीर के जरिये फिल्म के बारे में बताया। फरवरी 2021 में फिल्म के लिए प्रियंका की कटरीना और आलिया के साथ तस्वीर ली गई।
जिसके बाद कोरोना की वजह से सब ठहर गया। स्तिथि में जब सुधार हुआ तब फिल्म का आधिकारिक ऐलान हुआ।
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार रात को होने बेबी के जन्म के बारे में एक पोस्ट पर लिखा, 'हमें यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि हम बेबी का स्वागत कर रहे हैं। सरोगेसी के जरिए इस बेबी का जन्म हुआ है। हम इस अहम समय में आपसे आदरपूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखें। हम अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। बहुत धन्यवाद।'
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News